- बोलीं:- शोक की घड़ी में संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखना जरूरी

चाईबासा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति ने चाईबासा परिसदन में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष और झारखंड आंदोलन से जुड़ा रहा। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से झारखंड ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है।शोकसभा में 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस के आयोजन पर भी चर्चा हुई। जिला समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष कार्यक्रम सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। परंपरागत पूजा-पाठ और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे, लेकिन भव्य पंडाल, मंच, माइक-सेट और सार्वजनिक सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा।जोबा माझी ने कहा कि वर्तमान में परिवार और संगठन शोक की परिस्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में संवेदनशीलता और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।जिला समिति ने सभी प्रखंड समितियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि देने की अपील की। इस दौरान दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।शोकसभा में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी सहित दिनेश चंद्र महतो, इकबाल अहमद, विश्वनाथ बाड़ा, राहुल तिवारी, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, बसंती सुंडी, सुनीता देवगम, जानकी, सोमबारी बाहंदा, मन्नाराम कुदादा, अकबर खान, दिनेश तुम्बलिया, मंगल सिंह तिउ, राजू सुंडी, रिमु बहादुर, जयराम गोप, अर्जुन बानरा, देवेंद्र बारी, मनोज लागुरी, नवाब अंसारी, कालटेन सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नितेश माधव करोवा, मुन्ना सुंडी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।