राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान, अंडर-17 के 64 किलोग्राम वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में चाईबासा की हेमा जामुदा का चयन

img 20261011 wa0030

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी हेमा जामुदा ने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड राज्य स्तरीय ओपन चयन कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हेमा चाईबासा स्थित डीएवी स्कूल की छात्रा हैं।रांची के खेलगांव में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित वर्ष 2026-27 की राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में हेमा ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 64 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच कुमीते (भार वर्ग के अनुसार मुकाबले) आयोजित किए गए। कड़े प्रतिस्पर्धी मुकाबलों के बीच हेमा ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई।इस उपलब्धि पर कराटे प्रशिक्षक सेंसाइ पंकज कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए हेमा जामुदा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना गौरव की बात है। हेमा की सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह है। अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *