हाटगम्हरिया में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

1001844441

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कुदापी डाउन के पास हुआ, जहां छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रही कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य कार से छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच

फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *