मझगांव में आधुनिक पशुपालन की पहल, केम्बले गोट फार्म शुरू

1001840909
  • विधायक निरल पूर्ति ने किया उद्घाटन, 2029 तक पांच हजार बकरियां पालने का लक्ष्य

चाईबासा। तांतनगर प्रखंड के चिरियापहाड़ी गांव में रविवार को केम्बले गोट फार्म की शुरुआत हुई। मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने फार्म का उद्घाटन किया। युवा उद्यमी सौरभ केम्बले पूर्ति ने आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की है। फार्म में बकरी पालन के साथ देसी मुर्गी पालन भी किया जायेगा।फार्म के संचालक सौरभ केम्बले पूर्ति ने बताया कि यहां मुख्य रूप से ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियों का पालन किया जायेगा। वर्ष 2027 तक बकरियों की संख्या दो हजार और 2029 तक पांच हजार करने का लक्ष्य है। उन्होंने भविष्य में फार्म को बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बतायी।उद्घाटन समारोह में विधायक निरल पूर्ति ने युवा उद्यमी के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को पशुपालन जैसे क्षेत्रों में आगे आना चाहिए। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।मौके पर सेवानिवृत्त जिला पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टीआइसीसीआइ), पश्चिमी सिंहभूम के सचिव अनमोल पिंगुआ ने उद्यमी को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। फार्म की शुरुआत से क्षेत्र में आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

1001840912

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *