मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

whatsapp image 2026 10 10 at 8.42.13 pm
  • शहीद पार्क चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन, सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जताया विरोध
    चाईबासा। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के मताधिकार और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था में निहित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना सभी का दायित्व है। कांग्रेस इन बुनियादी सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि ‘काला दिवस’ मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों की ओर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जनता के विश्वास के लिए आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
  • प्रदर्शन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमिटी ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की गरिमा बनाए रखने और चुनावी व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चन्द्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, सह प्रभारी नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, सुरेश चन्द्र सावैयां, विजय सिंह सामड, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, अशोक मुंडरी, कैरा बिरुवा, सत्याशीला हेमब्रम, अशोक बारिक, मोहन सिंह हेमब्रम, अविनाश कोड़ाह, जम्बी कुदादा, अशरफुल होदा, राखी सालूजा, अमृत माझी, इम्तियाज खान, जया सिंकु, प्रदीप बाग, विजय लक्ष्मी सिंकु, राधा मोहन बनर्जी, राकेश सिंह, बालेमा कुई, संतोष सिन्हा, संदीप सन्नी देवगम, लियोनर्ड बोदरा, संजय रवि, राजीव बोयपाई, प्रतीक कुमार, सनातन बिरुवा, मोटाई सुंडी, शिवा बांदिया, क्रांति प्रकाश, गोपाल बोदरा, लक्ष्मी बेसरा, मथुरा चाम चाम्पिया, विक्रमादित्य सुंडी, गंगा कच्छप, एस. बिरुवा, सुरेश कच्छप, बिक्रम बिरुली, बुल्लू दास, सुल्तान अहमद, चन्दन यादव, करण सोनकर, हेमंत भंज, सुशील दास, भोलेनाथ बोदरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *